इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से प्रकृति के ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ एक बाघ ने अपनी फुर्ती और अचूक निशाने का प्रदर्शन करते हुए महज कुछ सेकंड्स में एक हिरण के बच्चे का शिकार कर लिया। इस रोमांचक और दुर्लभ दृश्य को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
READ MORE: इंदौर चिड़ियाघर में खुशखबरीः 14 वर्षीय मेघा शेरनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, जू में शेरों की संख्या हुई 13
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाघ झाड़ियों के पीछे घात लगाकर बैठा था। जैसे ही हिरणों का झुंड वहां से गुजरा, बाघ ने अपनी चीते जैसी रफ़्तार से हमला कर दिया। नन्हे हिरण को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बाघ ने एक ही झपट्टे में उसका काम तमाम कर दिया। बतादें कि यह नजारा इतना अचानक और तेज था कि सफारी में मौजूद पर्यटक अपनी सांसें रोक कर देखते रह गए। जंगल के इस असली रोमांच ने सबको हैरत में डाल दिया है।पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाघों की बढ़ती संख्या के कारण यहाँ अक्सर ‘साइटिंग’ होती रहती है, लेकिन लाइव शिकार देखना किसी भी वन्यजीव प्रेमी के लिए एक दुर्लभ अनुभव होता है।

