एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) और बोमन ईरानी (Boman Irani) एक बार फिर अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ (Khosla Ka Ghosla 2) 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट ने सोशल मीडिया पर ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार रील शेयर की है, जिसमें बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और परवीन डबास उनके साथ नजर आ रहे हैं।

पोस्ट होते ही जमकर वायरल हो रही रील
यह रील इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे गाने ‘आज रुसवा तेरी गलियों में मुहब्बत होगी’ पर बनाई गई है। वीडियो में चारों कलाकार बेहद हल्के-फुल्के और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनकी शानदार केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग ने फैंस को एक बार फिर ‘खोसला परिवार’ की याद दिला दी है। रील पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगी और फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि फिल्म का इंतजार अब और मुश्किल हो गया है, जबकि कुछ ने इसे साल की सबसे मनोरंजक फिल्म बताया।
कैसे आई रील फिर से चर्चा में?
दरअसल, जिस गाने पर यह रील बनाई गई है, उसकी अपनी अलग कहानी है। यह ट्रेंड पहले सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान जेन-जी युवाओं की रील्स के जरिए चर्चा में आया था। टिकटॉक के दौर में इस गाने पर बने वीडियो काफी वायरल हुए थे और अब एक बार फिर यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है। इसी वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए ‘खोसला का घोसला 2’ (Khosla Ka Ghosla 2) की टीम ने भी अपने अंदाज में रील बनाई, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।
हाल में ही हुआ रिलीज डेट का ऐलान
फिल्म की बात करें, तो मेकर्स ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया था। गुरुवार को टी-सीरीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए घोषणा की गई कि ‘खोसला का घोसला 2’ (Khosla Ka Ghosla 2) 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर के सामने आते ही फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ गया, क्योंकि पहली फिल्म को आज भी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा फिल्मों में गिना जाता है।


