चंडीगढ़। पंजाब में गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय समारोह पटियाला में होगा, जहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी बरनाला में ध्वजारोहण करेंगे। सरकार ने विभिन्न जिलों में आयोजित समारोहों और मुख्य मेहमानों की सूची भी जारी की है।

इसके अनुसार हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, अमन अरोड़ा पठानकोट, डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, संजीव अरोड़ा फरीदकोट, डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर, हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर, लाल चंद मालेरकोटला, लालजीत सिंह भुल्लर मुक्तसर साहिब, हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, हरभजन सिंह लुधियाना, बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, तरुणप्रीत सिंह सौद रूपनगर, डा. रवजोत सिंह मानसा, गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन, मोहिंद्र भगत एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात
