सुप्रिया पांडेय, रायपुर। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल कहा जाता है, लेकिन विडंबना देखिए कि भगवान राम की नई प्रतिमा स्थापना का इंतजार कर रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश के संस्कृति मंत्री भी प्रतिमा स्थापना की निश्चित तिथि नहीं बता पा रहे हैं।
प्रतिमा तैयार है, लेकिन स्थापना कब होगी, इस पर अब तक स्पष्टता नहीं है। इस बीच मानसून की शुरुआत हो चुकी है और प्रतिमा खुले स्थान पर रखी हुई है, जिससे उसके संरक्षण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर राम के ननिहाल में ही राम को इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? इस पूरे मुद्दे पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लल्लूराम डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव चर्चा की।

मंत्री ने क्या कहा, सुनिए…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

