Dharm Desk – ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र का कारक ग्रह है। अब सूर्य कर्क राशि से निकलकर अनीप स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त को सुबह करीब 8:04 बजे सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस घटना को सिंह संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य के सिंह राशि में पहुंचने के समय यहां केतु पहले से मौजूद रहेगा। ऐसे में सूर्य और केतु की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष में सूर्य के साथ केतु के संबंध को कई ज्योतिषी प्रभाव से जोड़कर देखते हैं। मान्यता है कि, केतु-सूर्य के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और प्रतिष्ठा से जुड़े परिणामों में उतार-चढ़ाव ला सताक है। हालांकि, किसी भी गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर एक जैसा नहीं माना जाता। जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर परिणाम अलग हो सकते है। लेकिन सूर्य-केतु की यति इन तीन राशियों को अच्छे रिणाम देने जा रही है।

मेष राशि
जातकों के लिए सूर्य-केतु की यह स्थिति करियर और आय के मामले में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम मिलने के संकेत है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी, पद में बद लाव या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की कमान मिल सकती है। काराबार से जुड़े लोगों को पुराने संपर्कों से फायदा हो सकता है और आय का नया स्रोत सामने आ सकता है। अटका हुआ भुगतान मिलने से आर्थिक स्थिति में राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत संभव है। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि, जल्द बाजी में निर्णय लेने से बचना इस समय बेहतर रहेगा।
धनु राशि
यह गोचर करियर और भाग्य के लिहाज से अनुकूल अवसर लेकर आएगा। नौकरी में सनियर अधिकारियों से सहयोग मिलने और आपकी मेहनत की सरानाह होने की संभावना है। पदोन्नति या नई भूमिका को लेकर बात-चीत आगे बढ़ सकती है। कारोबारियों को दूर स्थान या विदेश से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है। रुका हुआ सौदा दोबारा शुरू होने और आर्थिक लाभ मिलने के योग बन सकते है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ भविष्य की योजना बन सकती है। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है।
कर्क राशि
जातकों के लिए सूर्य का सिंह में गोचर आर्थिक क्षेत्र में प्रभावदिखाएगा। आय बढ़ाने का कोई नया विचार काम कर सकता है। नौकरी में वेतन वृद्धि, प्रोत्साहन या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की चर्चा संभव है । कारोबार में लाभ देने वाला सौदा सामने आ सकता है। किसी पुराने संपर्क से आर्थिक फायदा मिल सकता है। बचत को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। परिवार के आर्थिक मामलों में आपकी समझदारी काम आएगी। प्रेम संबंधों में धन और भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बात-चीत हो सकती है। छात्रों के लिए भी मेहनत का फल मिलने की संभावना है।


