Dharm Desk :- ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का कारक कहां जाता है। सूर्य की स्थिति में होने वाले बदलाव का ज्योतिषीय दृष्टि से खास महत्व होता है। आज से 10 दिन बाद 24 अक्टूबर को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अबसर मिलेंगे, जबकि कुछ लोगों को अपने फैसलों और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत हो सकती है।लेकिन सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए एक समान नहीं होगा। इसका सही फल जानने के लिए राशि के साथ कुंडली में सूर्य की स्थिति भी महत्वपूर्ण है।

1.मेष राशि
मेष राशि, कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचने चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ बात-चीत करते समय धैर्य बनाए रखें।

2.वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना जरूरी रहेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें।

3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को अपनी योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखने चाहिए। बातचीत में स्पष्टता रखना फायदेमंद रहेगा।

4.कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पारिवारिक मामलों और काम के बीच संतुलन बनाने की जरूरत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही रहेगा।

5.सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य हैं। ऐसे में सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन को इस राशि के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। आत्मविश्वास बनाए रखें और कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।

6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को कामकाज में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें और किसी भी दस्तावेज को पढ़े बिना उस पर हस्ताक्षर न करें।

7.तुला राशि
तुला राशि वालों को रिश्तों और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखने की जरूरत हो सकती है। नए काम की शुरुआत करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं को समझना बेहतर रहेगा।

8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। कामकाज में आने वाली चुनौतियों का सामना धैर्य से करें। दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

9.धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए नई योजनाओं पर काम करने का समय हो सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में प्रयास जारी रखें। किसी भी अवसर का लाभ उठाने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें।

10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में दूरदर्शिता से काम लेना जरूरी रहेगा।

11.कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को साझेदारी और आपसी संबंधों से जुड़े मामलों में स्पष्टता रखनी चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण योजना में आगे बढ़ने से पहले उसके लाभ और जोखिम पर विचार करें।

12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को अपनी दिनचर्या और कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें।