कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमले के साथ अजब स्थिति निर्मित हो गई। हर बार की तरह इस बार भी अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बच्चों की परीक्षाओं का हवाला देकर कुछ समय की मोहलत मांगी जिसे प्रशासन ने मान लिया।

निगम के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही

दरअसल बीच शहर में स्थित मदन महल की पहाड़ियों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने प्रशासन की टीम पहुंची थी।नगर निगम की टीम के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने बच्चों की परीक्षाओं का हवाला देकर कुछ समय मोहलत की मांग की। मांग को लेकर घंटों तक गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने जिन परिवारों में बच्चों की परीक्षाएं शादी या अन्य कार्यक्रम है उन घरों को छोड़कर बाकी घरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

Iran Israel War: बासमती चावल कारोबार पर असर, एमपी में निर्यात पिछले 6 दिनों से ठप,

जमीन देने ने बाद भी लोग खाली नहीं कर रहे

बताया जाता है कि वहां पर करीब 600 से ज्यादा परिवार का कब्जा है। इसके पहले भी कई बार जगह खाली कराने की कोशिश हो चुकी है। तेवर स्थित जमीन देने ने बाद भी लोग खाली नहीं कर रहे है। प्रशासन ने दो लोगों को अंतिम मोहलत दी है।

Iran Israel War के साइड इफेक्टः रसोई में महंगाई का तड़का! घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा,

इंदौर दूषित पानी कांड: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को लिखा पत्र- 35 मौतों के बाद PCC चीफ जीतू

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m