पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्रियों को कम किराए का लालच देकर अपनी प्राइवेट बस में बिठाते थे। जैसे ही बस सुनसान जगह पर पहुँचती, वे यात्रियों को धमकाते और लूट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश– बस ड्राइवर, शास्त्री पार्क, प्रेम शंकर उर्फ अजय– कंडक्टर, अरशद– हेल्पर अधिकारियों ने आरोपियों के पास से 1,850 रुपये नकद और लूट में इस्तेमाल की गई बस बरामद की है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लगभग दो महीने से इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
कम किराये का देते थे लालच
दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें योगेश (41 साल), अरशद (46 साल) और प्रेम शंकर (28 साल) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, योगेश गिरोह का सरगना और बस का ड्राइवर था, जबकि अरशद और प्रेम शंकर कंडक्टर और हेल्पर बनकर यात्रियों पर हमला करते थे। गिरोह के सदस्य आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के पास यात्रियों को लुभाते थे। वे सिर्फ 30 रुपये में सेंट्रल या नॉर्थ दिल्ली तक पहुँचाने का वादा करते थे। जैसे ही यात्री बस में बैठते, उनका सफर और लूट का खेल शुरू हो जाता था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह करीब दो महीने से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
कैसे लूट करते थे बदमाश?
जैसे ही बस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुँचती, ये आरोपियों यात्रियों को धमकाते, मारते और उनकी जेबें साफ कर देते। इसके बाद उन्हें सुनसान जगहों पर उतारकर भाग जाते थे। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह जानबूझकर रात या सुबह जल्दी बस चलाता था, ताकि निगरानी कम हो और दिन में दो-तीन चक्कर लगाकर लगातार वारदातों को अंजाम दे सके।
पुलिस ने कैसे गिरोह को पकड़ा?
पीड़ितों की कई शिकायतें मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर निधिन वल्सन की टीम ने लोकल जानकारी और पेट्रोलिंग के जरिए बस को ट्रैक किया। राजघाट के पास रेड लाइट पर बस रुकते ही पुलिस ने छापा मारा, और उस वक्त भी बदमाश यात्रियों को लूट रहे थे। तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, बस जब्त कर ली गई और कुछ लूटी हुई रकम बरामद हुई।
आरोपी की कमाई और पुराना रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, ये लोग बस किराए पर लेकर चलाते थे और रोजाना 1,500 रुपये किराया देते थे। किराए से कमाई के अलावा, वे रोज 1,000 से 2,000 रुपये लूट से कमाते थे। दो महीने में इनकी कमाई एक लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी थी। गिरोह का सरगना योगेश पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड वाला है; उसके खिलाफ लूट, मारपीट और हथियार संबंधी मामले दर्ज हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

