पश्चिम बंगाल में भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया है। शुभेंदु अधिकारी 2020 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, और उन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। विपक्षी दलों ने इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने उन्हें राज्य का नेतृत्व सौंपा है। जिस पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा में बाहर से आने वाले भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा है उसे उन्होंने कायम रखा है.
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जान पर संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दूसरे दल से आए भ्रष्टाचारी को सीएम बनाया है.
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री बनाया है. जिस पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने तीखा हमला किया है. संजय राउत ने कहा कि बीजेपी ने इन्हीं के खिलाफ भ्रष्टाचार की मुहिम चलाई थी. भाजपा में बाहर से आने वाले भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा है उसे उन्होंने कायम रखा है.
संजय राउत ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन करना चाहिए, जो अपनी परंपरा कभी तोड़ते नहीं. परंपरा कायम रखने में उनका हाथ कोई पकड़ नहीं पाएगा.
कुछ साल पहले, इन्हीं शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भाजपा के लोगों ने, पूरे बीजेपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई थी. इन्हीं अधिकारी के खिलाफ बहुत बड़ी मूवमेंट चलाई थी.
शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे, भाजपा में शामिल होकर मुख्यमंत्री बने। अन्य पार्टियों के नेताओं को शामिल करने पर भाजपा की आलोचना हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे अन्य नेता भी दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आकर प्रमुख पदों पर हैं.
संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में एक भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की जो परंपरा है, वो भी बाहर से आने वाले उस परंपरा को भारतीय जनता पार्टी ने कायम रखा है, इसके लिए उनका अभिनंदन.
संजय राउत ने आगे कहा कि शुभेंदु अधिकारी को ऑन कैमरा रिश्वत लेते हुए उनको पकड़ा गया था. इस भ्रष्ट व्यक्ति के ऊपर ईडी (ED) की रेड्स हो गईं. फिर ये महान व्यक्ति बीजेपी में चला गया और आज उस राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

