पंजाब में बैसाखी का रंग चारों ओर नजर आने लगा है। त्यौहार की खुशी में हर कोई रमा है, ऐसे में इस खास दिन पर हुसैनीवाला फिरोजपुर में बैसाखी के मेले पर लोगों के आने-जाने के लिए खास ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे विभाग की ओर से खास गाड़ियां फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन और फिरोजपुर शहरी रेलवे स्टेशन से होकर हुसैनीवाला के लिए जाएंगी।
इस समय चलेगी ट्रेन
ट्रेन फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन और फिरोजपुर शहरी रेलवे स्टेशन से होकर हुसैनीवाला के लिए सुबह 09 बजे, 10:30 बजे, 11:55 बजे, दोपहर 1:50 बजे, 3:30 बजे और शाम को 5:00 बजे चलाई जाएगी।
बैसाखी मेले पर लोग को मिलेगा फायदा
इसके अलावा हुसैनीवाला से लेकर फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से होती हुई फिरोजपुर छावनी के लिए गाड़ी सुबह 09:40 बजे, 11:10, 12:45, दोपहर 02:40 बजे, शाम को 4:20 पर और शाम को 06:00 बजे चलेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हुसैनीवाला में बैसाखी मेले पर आने-जाने वाले लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

तलवंडी साबो जाने के पहले रखें खास खयाल
मेले में सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तख्त श्री दमदमा साहिब में हर साल मनाए जाने वाले बैसाखी मेले के अंतर्गत जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, आम जनता को तलवंडी साबो की सीमा के अंदर किसी भी तरह के हथियार जैसे कि लाइसेंसी हथियार, खुली तलवारें और किसी भी तरह के तेजधार हथियार को चलाने पर प्रतिबंद लगा दिया है।
इसके अलावा आदेश के मुताबिक, तलवंडी साबो की सीमा के अंदर आम जनता को किसी भी तरह का ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 15 अप्रैल तक जारी रहेंगे।
- अलविदा… अलेक्जेंडर लियोनोव: ब्रह्मोस और हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन देने वाले रूसी मिसाइल डिजाइनर का निधन, हीरो ऑफ लेबर अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित
- ‘हम किसी के पाबंद नहीं..’ दिल्ली में कदम रखने से पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अमेरिका को दिखाई आंख, कहा- ट्रंप सरकार के साथ कोई गुप्त समझौता नहीं
- सुशासन बाबू के राज में पार्षद ने लगाई पुलिस से गुहार, जानें क्या की मांग, नेता भी हो गए परेशान
- West Bengal Election: बेहाला पश्चिम सीट से TMC कैंडिडेट रत्ना चट्टोपाध्याय पर तोड़फोड के मामले में FIR
- झारखंड में निर्णायक जंग: 70 साथियों के साथ घने जंगल में छिपे टॉप कमांडर मिसिर बेसरा को घेरने की तैयारी, 49 माओवादियों पर 5 करोड़ 47 लाख रुपये का है इनाम

