पंजाब में बैसाखी का रंग चारों ओर नजर आने लगा है। त्यौहार की खुशी में हर कोई रमा है, ऐसे में इस खास दिन पर हुसैनीवाला फिरोजपुर में बैसाखी के मेले पर लोगों के आने-जाने के लिए खास ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे विभाग की ओर से खास गाड़ियां फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन और फिरोजपुर शहरी रेलवे स्टेशन से होकर हुसैनीवाला के लिए जाएंगी।
इस समय चलेगी ट्रेन
ट्रेन फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन और फिरोजपुर शहरी रेलवे स्टेशन से होकर हुसैनीवाला के लिए सुबह 09 बजे, 10:30 बजे, 11:55 बजे, दोपहर 1:50 बजे, 3:30 बजे और शाम को 5:00 बजे चलाई जाएगी।
बैसाखी मेले पर लोग को मिलेगा फायदा
इसके अलावा हुसैनीवाला से लेकर फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से होती हुई फिरोजपुर छावनी के लिए गाड़ी सुबह 09:40 बजे, 11:10, 12:45, दोपहर 02:40 बजे, शाम को 4:20 पर और शाम को 06:00 बजे चलेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हुसैनीवाला में बैसाखी मेले पर आने-जाने वाले लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

तलवंडी साबो जाने के पहले रखें खास खयाल
मेले में सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तख्त श्री दमदमा साहिब में हर साल मनाए जाने वाले बैसाखी मेले के अंतर्गत जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, आम जनता को तलवंडी साबो की सीमा के अंदर किसी भी तरह के हथियार जैसे कि लाइसेंसी हथियार, खुली तलवारें और किसी भी तरह के तेजधार हथियार को चलाने पर प्रतिबंद लगा दिया है।
इसके अलावा आदेश के मुताबिक, तलवंडी साबो की सीमा के अंदर आम जनता को किसी भी तरह का ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 15 अप्रैल तक जारी रहेंगे।
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक, राजनांदगांव में 33 डिग्री तापमान, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
- राहुल गांधी पर मदन दिलावर का तीखा हमला, बोले- मां ईसाई, पिता मुस्लमान… कमाल के हिंदू हैं राहुल गांधी
- पटना ADM और सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर विजिलेंस रेड में 70 लाख कैश और 48 महंगी घड़ियां बरामद
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, EC के खिलाफ कांग्रेस का जिला स्तरीय प्रदर्शन, TET के विरोध में शिक्षकों का धरना, भोपाल पुलिस अलर्ट
- Bihar Weather : मानसून सुस्त, उमस बढ़ेगी, बगहा में टूटा चंपारण तटबंध, 50 हजार आबादी पर बाढ़ का खतरा


