दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गैंगस्टर गिरोहों के कामकाज में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब इन गिरोहों में ‘लेडी डॉन’ की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और कई अहम जिम्मेदारियां महिलाएं संभाल रही हैं। जानकारी के अनुसार, पहले जहां गैंगस्टर गिरोहों में महिलाओं की भूमिका सीमित होती थी, वहीं अब उन्हें कई महत्वपूर्ण काम सौंपे जा रहे हैं। विरोधी गैंग की रेकी करना, वसूली की साजिश तैयार करना, इलाके की निगरानी करना, गुर्गों के बीच समन्वय बनाए रखना और लॉजिस्टिक मदद उपलब्ध कराना जैसे काम अब महिलाएं संभाल रही हैं।

खासतौर पर लॉरेंस बिश्नोई  गैंग में पिछले दो वर्षों के दौरान ऐसी महिलाओं का दबदबा तेजी से बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि गैंग के कई कामों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका देखी जा रही है। हालांकि यह ट्रेंड सिर्फ इसी गैंग तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य आपराधिक गिरोहों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ती नजर आ रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कई बार गैंगस्टरों की करीबी महिला साथी या गर्लफ्रेंड गिरोह के लिए संपर्क, ठिकानों की व्यवस्था, पैसों के लेन-देन और सूचनाओं के आदान-प्रदान जैसे काम संभालती हैं। यही वजह है कि अब पुलिस भी गैंगस्टर नेटवर्क में महिलाओं की भूमिका पर विशेष नजर रख रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ‘लेडी डॉन’

खुशनुमा अंसारी उर्फ ‘मैडम जहर’

फरवरी 2026 में Delhi Police ने खुशनुमा अंसारी उर्फ ‘मैडम जहर’ को गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर Bobby Kabootar की गर्लफ्रेंड बताई जाती है और उसे Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, उस पर गैंग के ड्रग सिंडिकेट को संचालित करने में मदद करने और हथियारों की व्यवस्था कराने में भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसियों का कहना है कि गैंग के कई नेटवर्क में महिलाओं का इस्तेमाल संपर्क, लॉजिस्टिक सपोर्ट और वित्तीय लेन-देन के लिए किया जा रहा है।

जोया खान

मार्च 2025 में पुलिस ने Zoya Khan को गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर Hashim Baba की पत्नी है, जिसे Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा माना जाता है। जोया खान पर ड्रग तस्करी और हत्या जैसे गंभीर मामलों में संलिप्तता के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों के आधार पर उसके खिलाफ Maharashtra Control of Organised Crime Act (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

माया मैडम उर्फ सीमा मल्होत्रा

दिसंबर 2024 में Jaipur पुलिस ने माया मैडम उर्फ सीमा मल्होत्रा को गिरफ्तार किया। दिल्ली निवासी सीमा पर लॉरेंस गैंग के लिए लॉजिस्टिक्स संभालने, रंगदारी वसूलने और जेल में बंद गैंगस्टरों के बीच समन्वय स्थापित कराने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंग की गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रही थी।

माया उर्फ कशिश

मार्च 2024 में Chandigarh पुलिस ने राजस्थान की 28 वर्षीय माया उर्फ कशिश को गिरफ्तार किया। उस पर वकील के भेष में कोर्ट परिसर में घुसकर फायरिंग करने की साजिश रचने का आरोप था। जांच में सामने आया कि वह गैंग के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थी।

खुशबू चेलानी

सितंबर 2023 में Jaipur पुलिस ने खुशबू चेलानी को गिरफ्तार किया था। उस पर लॉरेंस गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर डॉक्टरों से रंगदारी वसूलने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, वह गैंग के लिए संपर्क साधने और धमकी देकर पैसे वसूलने में भूमिका निभाती थी।

अन्य गैंगस्टरों की ‘लेडी डॉन’

अनुराधा चौधरी

गैंगस्टर Kala Jathedi की गर्लफ्रेंड Anuradha Chaudhary ने राजस्थान के चमड़िया कॉलेज से एमबीए किया है। वह पहले गैंगस्टर Anandpal Singh के संपर्क में आई थी और उसके गैंग से जुड़ गई थी। आनंदपाल की मौत के बाद वह काला जठेड़ी के करीब आ गई और गैंग की वसूली से जुड़े आर्थिक प्रबंधन को संभालने लगी।

काजल झा

गैंगस्टर Ravindra Nagar उर्फ रवि काना की गर्लफ्रेंड Kajal Jha का नाम तब सामने आया जब Noida Police ने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक घर पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार रवि काना गिरोह वसूली और स्क्रैप के अवैध कारोबार में सक्रिय था, जबकि काजल बेनामी संपत्तियों और वित्तीय रिकॉर्ड को संभालती थी।

काजल खत्री

एनसीआर के गैंगस्टर Kapil Mann की गर्लफ्रेंड Kajal Khatri का नाम एयरलाइंस कर्मी Suraj Mann की हत्या के मामले में सामने आया। 19 जनवरी को जेल में बंद कपिल मान के इशारे पर शूटरों ने सूरज मान की कार पर गोलियां चलाई थीं। जांच में सामने आया कि काजल ऐप के जरिए शूटरों और कपिल के बीच संपर्क बनाए हुए थी।

अनु धनकड़

गैंगस्टर Himanshu Bhau की गर्लफ्रेंड Anu Dhankad उर्फ ‘लेडी डॉन’ का नाम Rajouri Garden स्थित एक बर्गर किंग आउटलेट में हुई गैंगवार के बाद सामने आया। आरोप है कि उसने अमन नामक युवक को हनीट्रैप कर आउटलेट तक बुलाया, जहां विरोधी गुट ने उसकी हत्या कर दी।

नीतू

Tihar Jail में हुए टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर Yogesh Tunda की नौ साल पुरानी गर्लफ्रेंड Neetu भी चर्चा में रही। योगेश ने छह घंटे की पेरोल के दौरान उससे शादी की थी। योगेश मूल रूप से Sonipat का रहने वाला था, जबकि नीतू Khanpur की निवासी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m