चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने सिख धर्म, सिख इतिहास और गुरु साहिबान की अद्वितीय कुर्बानियों को न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान और गौरव दिलाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है।
इसी दिशा में 26 दिसंबर को’ वीर बाल दिवस’ की घोषणा एक ऐतिहासिक कदम है, जिसके माध्यम से छोटे साहिबजादों की अनुपम शहादत को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ा गया है।
यह बात पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष बिक्रम चीमा, प्रदेश महासचिव दयाल दास सोढी और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मनजीत सिंह राय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संयुक्त प्रैस कांफ्रेंस में कही। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी उपस्थित रहे। बिक्रम चीमा ने बताया कि भाजपा द्वारा देश के 768 जिलों में एक साथ साहिबजादों की शहादत को समर्पित व्यापक स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से गुरु साहिबान के बलिदान और उपदेश हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचाए जाएंगे।
यह संदेश बंगाली, तेलगू, कन्नड़, तमिल, मराठी, गुजराती, असमिया सहित हर राज्य की मातृभाषा में लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पत्रकारों को जानकारी देते बिक्रम चीमा, साथ हैं दयाल दास सोढी, मनजीत सिंह राय व विनीत जोशी। और दृढ़ता के साथ कार्य करती आई है। करतारपुर कॉरीडोर, सिख इतिहास को शिक्षा प्रणाली से जोड़ना तथा गुरु साहिबान के प्रकाश पर्वों और शहीदी दिवसों को देश-विदेश में सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाना इसके सजीव उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि जिस लाल किले से श्री गुरु तेग बहादुर पातशाह जी का शीश धड़ से अलग करने का आदेश सुनाया गया था, उसी लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व और शहीदी दिवस मनाए गए। इसके अलावा 1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलवाना और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देकर दिल्ली और हरियाणा में सरकारी नौकरियां देना भाजपा सरकारों की संवेदनशील सोच का प्रमाण है।
- NCL जयंत परियोजना में संविदाकर्मियों के शोषणः महज 260 रुपये प्रतिदिन पर हो रहा सफाई काम, न्यूनतम मजदूरी नियमों पर उठे सवाल
- 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य, डॉ. अमित अग्रवाल के सामने बड़ी जिम्मेदारी
- ‘कार्रवाई होगी तो देखा जाएगा’, मांझी के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार, PK बोले- मेरा लेना-देना नहीं
- UP में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेस-वे, 651 गांवों से गुजरेगा रास्ता; 8,193 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी सरकार
- पॉवर गॉसिप: दिल्ली से भी बताया जा रहा है… कलेक्टर के तबादले पर आतिशबाजी… कार्यक्रम में खाली कुर्सियां… राज कर आए अब बड़े शहर में कमाल नहीं कर पाए… अस्पताल में PET स्कैन फाइल का इलाज जारी है…
