अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के बाद दो ईरानी राजनयिकों को देश से निकाल दिया है, वे UNGA के लिए अमेरिका आए थे, लेकिन महासभा खत्म होने के बाद भी वहीं रुके रहे. ट्रंप ने ईरान की सैन्य और आर्थिक स्थिति को बेहद कमजोर बताया और संघर्ष जल्द खत्म होने का दावा किया. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल ईरान के प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्यों को पहले ही जाने के लिए कहा गया था.

बताया गया कि एक राजनयिक शुक्रवार रात और दूसरा शनिवार सुबह न्यूयॉर्क से रवाना हुआ. ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं जब अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया में सैन्य टकराव का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वह देश पूरी तरह से खत्म हो चुका है. अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को देश से बाहर भेज दिया है, जो UN महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे, लेकिन महासभा खत्म होने के बाद भी वहीं रुके रहे.

अमेरिका द्वारा जाने के इन आदेशों को नजरअंदाज करने के चलते दो ईरानी राजनयिकों को अमेरिका से निकाला गया है. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी बात के पक्के हैं. UN जनरल असेंबली खत्म होने के बहुत समय बाद भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य न्यूयॉर्क में थे. अब उन्हें देश से निकाल दिया गया है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित ईरानी मिशन को निर्देश दिया था कि UN महासभा में शामिल होने आए उसके प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य अमेरिका से रवाना हो जाएं. ईरानी राजनयिकों को बाहर करना यह दिखाता है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच टकराव अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m