इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. इसकी जानकारी खुद इजराइल के रक्षा मंत्री ने दी है. इजराइल के अटैक के बाद वहां पर सायरन बजने शुरू हो गए. इस हमले के बाद इजराइल पर भी जवाबी हमला का खतरा बना हुआ है. ऐसे में इजराइल ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है. इजराइल ने स्पेशल इमरजेंसी भी घोषित की है. इस हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली कर दिया गया है. हमले के मद्देनजर खामेनेई को तेहरान से सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. ईरान की राजधानी तेहरान के बीच वाले इलाके में तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, धमाकों के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए.
ये हमला तेहरान में कई जगहों पर हुआ. ये हमला इजराइल और अमेरिका ने मिलकर किया है. इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू कर दिया है, जिसे उसने ‘पहले से किया गया हमला’ बताया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है.
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल’ लागू करने की घोषणा की है. लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है.
ईरान में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. स्थिति ऐसी है कि लोगों को बचाने के ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों पर नजर आ रही है. हमले के बाद इजराइल का बयान सामने आया है. इजराइल ने कहा कि हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता. हमलों के धमाकों को सुनकर ईरान के पैसेंजर बंकर में चले गए.
ईरान में किए गए धमाकों पर DM कैट्ज़ ने कहा कि हमलों का मकसद ‘इजराइल के लिए खतरे को दूर करना’ है. IDF होमफ्रंट कमांड के मुताबिक, जरूरी सेक्टर को छोड़कर, सभी एजुकेशनल एक्टिविटी, इकट्ठा होना और काम पर रोक लगा दी गई है. ये हमला इजराइल और अमेरिका का ज्वाइंट ऑपरेशन है. इस हमले में ईरान के राष्ट्रपति भवन को भी टार्गेट किया गया.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं. एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि उन्हें एक ‘सुरक्षित स्थान’ पर ले जाया गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस विभाग को निशाना बनाया गया. साथ ही तेहरान के बीच वाले हिस्से में भी हमलों की खबर है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


