पंजाब का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। सर्द हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। हिमालय की पहाड़ियों में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश होने वाली है जिसके कारण इसका असर पंजाब के जिलों में भी देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उसके बाद दिन के समय धूप खिलने का पूर्वानुमान बताया है। वहीं, 19 और 20 फरवरी को मौसम बिगड़ेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ थंडर शावर, तेज वर्षा होने की संभावना है, जिस वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा सकेगा।

हिमाचल के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार व वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। वर्षा व हिमपात होने से सूखे से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट आ सकती है। सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा जबकि बारालाचा, कुंजुम व अन्य पर दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ।
- Crude Oil Price Today : होर्मुज पर तनाव से क्रूड 102 डॉलर के पार, भारत में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल
- वृंदावन गुरुकुल में बड़ा हादसा: मध्य प्रदेश के एक छात्र समेत चार की मौत, टैंक साफ करने उतरे थे सभी
- ‘बिहार वालों के बिना माहौल नहीं बनेगा’, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले सौरव दास ने की खास अपील
- गुरुग्राम से सिरसा लौट रहे इंजीनियर की नई कार से टकराया ट्रैक्टर, जानिए हादसे के बाद कैसे बची जान!
- Nana Patekar Passes Away : नाना पाटेकर का निधन, CM धामी ने जताया शोक, कहा- अपने अभिनय से सिनेमा को किया समृद्ध
