शिखिल ब्यौहार, भोपाल। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी वेब सीरीज  ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर अब विवाद तेज हो गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ MORE: वेब सीरीज घूसखोर पंडित विवादों में: सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, रिलीज होने पर दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने ट्विटर पर लिखा है – मेरे पास GemsOfBollywood ने शिकायत दी है कि NetflixIndia OTT प्लेटफॉर्म द्वारा “घूसखोर पंडित” नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित करने की योजना है। इस तरह का टाइटल और कार्यक्रम जाति और समुदाय को लक्षित कर आलोचना व उपहास से आगे जाकर समुदाय को लज्जित करता है। यह समाज में वैमनस्यता बढ़ाता है और एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक हिंसा है, जिससे पब्लिक ऑर्डर बिगड़ने और मानव जीवन को खतरा पहुंचने का खतरा है। इसलिए संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया जा रहा है। 

READ MORE: ’51’ का टारगेट बना सियासी सिरदर्द! AICC का राज्यों को निर्देश कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में 51 से ज्यादा सदस्य नहीं, BJP बोली- जीतू का नेतृत्व असफल, सब फैसले दिल्ली से

बता दें कि इस वेब सीरीज में एक्टर मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, लेकिन टाइटल ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह पूरे समुदाय को भ्रष्टाचार से जोड़कर अपमानित करता है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है। वहीं इस सीरीज को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है, बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m