पंजाब में एक बार फिर से बसों के पहिए थमने वाले हैं। इसे लेकर यूनियन ने फिर एक मत होते हुए निर्णय लिया है। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए यूनियन के लोग खड़े हुए हैं और एक बार फिर से हड़ताल में जाने के लिए घोषणा कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हड़ताल करने की तारीख चुन ली है। बीते सोमवार को यूनियन कि तरफ से प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो 9 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक हड़ताल की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूनियन की सरकार के साथ कई बैठके हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकार कि तरफ से इसका कोई हल नहीं निकाला गया है जिसके चलते हड़ताल करने का ऐलान किया है। बता दे कि यूनियन ने बीते सोमवार को जीरकपुर और खरड़ बस अड्डे बंद रखे थे। जिसके कारण दोनों बस अड्डे बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था ।
- एक महीने में 3 जबरन शादियां, चौथी शादी से पहले आत्महत्या का प्रयास, कथित ट्रैफिकिंग में 4 लोग गिरफ्तार
- आस्था का प्रतीक भी है रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता, इच्छा पूर्ति और सकारात्मक सोच के लिए अपनाई जाती है यह विधि …
- अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर जबलपुर में कैंडल जुलूस: अमेरिका-इजरायल के हमलों को बताया मज़लूमों पर जुल्म, भारत सरकार से की ये मांग
- Bilaspur News Update : आर्य समाज धर्मशाला में चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार… महिला आयोग की महा जन-सुनवाई आज… सशक्त ऐप से खुला वाहन चोरी का मामला… बिजली बिल वसूली लक्ष्य पूरा न करने वाले 5 एई को नोटिस… ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान…
- Iran-Israel war का असर अब गैस सप्लाई पर: कमर्शियल सिलेंडरों पर रोक, अस्पताल और शैक्षणिक संस्था प्रतिबंध से बाहर

