पंजाब में एक बार फिर से बसों के पहिए थमने वाले हैं। इसे लेकर यूनियन ने फिर एक मत होते हुए निर्णय लिया है। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए यूनियन के लोग खड़े हुए हैं और एक बार फिर से हड़ताल में जाने के लिए घोषणा कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हड़ताल करने की तारीख चुन ली है। बीते सोमवार को यूनियन कि तरफ से प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो 9 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक हड़ताल की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूनियन की सरकार के साथ कई बैठके हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकार कि तरफ से इसका कोई हल नहीं निकाला गया है जिसके चलते हड़ताल करने का ऐलान किया है। बता दे कि यूनियन ने बीते सोमवार को जीरकपुर और खरड़ बस अड्डे बंद रखे थे। जिसके कारण दोनों बस अड्डे बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था ।
- पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद; 5 किलो से ज्यादा की खेप मिली
- कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, CM शुभेंदु ने पीड़ित परिवार को भेजा 50 लाख का चेक
- EOW की बड़ी कार्रवाई : शराब, कोल लेवी, मेडिकल घोटाले में 16 ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त
- ‘महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं!’ कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, जानिए क्या है पूरा विवाद
- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की भूमिका पर मंथन, तीसरे सम्मेलन की तैयारियां तेज

