चंड़ीगढ़। मान सरकार ने ‘रंगला पंजाब’ के अपने योजनाओं को जमीनी हकीकत में उतारने के लिए विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा है। सरकार ने मार्च 2022 से ही इस क्षेत्र को पंजाब के आर्थिक विकास, औद्योगिक कनेक्टिविटी और पर्यटन का मुख्य इंजन बनाने के लिए एक व्यापक रणनीति पर काम किया है।
राज्य सरकार की 2022 की औद्योगिक और व्यापार विकास नीति के तहत, हवाई अड्डों के नेतृत्व वाले औद्योगिक गलियारों के विकास पर विशेष ज़ोर दिया गया है, जिसके लिए सरकार ने 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया है।
इसका सबसे बड़ा और ज्वलंत उदाहरण लुधियाना के पास हलवारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना है। यह परियोजना, जो पिछली सरकारों के समय में शुरू हुई थी, 2022 तक लगभग ठप पड़ चुकी थी। धन की कमी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण काम पूरी तरह से रुक गया था, जिससे पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना की वैश्विक कनेक्टिविटी पर ग्रहण लग गया था। यह एक ऐसी रुकी हुई विरासत थी जिसे तत्काल राजनीतिक इच्छाशक्ति और निर्णायक हस्तक्षेप की आवश्यकता थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस चुनौती को एक अवसर में बदला। सत्ता संभालने के बाद, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस रुकी हुई परियोजना को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए, परियोजना के लिए राज्य के खजाने से 60 करोड़ की भारी धनराशि जारी की। यह सीएम मान का सीधा हस्तक्षेप और उनकी प्रतिबद्धता थी जिसने सुनिश्चित किया कि फंड की कमी के कारण काम न रुके और इस महत्वपूर्ण परियोजना को नई जिंदगी मिले।
आप सरकार के इन अथक प्रयासों का परिणाम शानदार रहा है। अप्रैल 2025 तक, अंतरिम टर्मिनल का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया, जिसका उद्घाटन 27 जुलाई 2025 को किया गया। इतना ही नहीं, सरकार ने पंजाब विधानसभा में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर इसका नाम रखने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित कराया। यह हवाई अड्डा, जो जल्द ही अंतिम मंजूरी के बाद चालू होने वाला है, लुधियाना के विनिर्माण बेल्ट के लिए वरदान साबित होगा और लगभग 10,000 नौकरियों के नए अवसर पैदा करेगा।
- पुलिस की मुहीम का दिखा असर: 2025 की तुलना में 2026 के पांच महीने में सड़क हादसों में मौतों में 27.12% कमी
- ‘शिव मंदिर लेकर रहेंगे…’, स्वाभिमान यात्रा में लाखन आर्मी ने भरी हुंकार, कहा- दलित नहीं, मार्शल कौम है पासी समाज
- शिक्षा विभाग का रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: रिटायर्ड टीचर से इस काम के लिए मांगे थे 10 हजार, लोकायुक्त ने दबोचा
- मीनाक्षी नटराजन दिल्ली रवाना, कांग्रेस ने दिया धरना, भूपेश बघेल, रेवंत रेड्डी समेत दिग्गज नेताओं ने की कड़ी निंदा
- सिम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल : गले की कटी श्वासनली की आपातकालीन सर्जरी कर युवक को दिया नया जीवन

