बांग्लादेश में आम चुनाव हो गए. तारिक रहमान की बीएनपी की को बहुमत मिल गया. खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की ताजपोशी अब लगभग तय है. बस ऐलान की औपचारिकता बाकी है. इसके साथ ही बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार का दौर खत्म हो जाएगा. अब चीन की दाल भी नहीं गलेगी. कारण कि अमेरिका ने चीन के बढ़ते दबदबे को रोकने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है. वॉशिंगटन अब बांग्लादेश को अमेरिकी और उसके दोस्त देशों के हथियार सिस्टम ऑफर करेगा, ताकि चीन की हथियारों की दुकानदारी पर ब्रेक लगे.
बांग्लादेश में नई सरकार के लिए नतीजे आ गए. इस बीच ढाका में वॉशिंगटन के एम्बेसडर का कहना है कि अमेरिका साउथ एशिया में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर परेशान है और बांग्लादेश की अगली सरकार को चीनी हार्डवेयर के ऑप्शन के तौर पर U.S. और उसके सहयोगी डिफेंस सिस्टम देने का प्लान बना रहा है.
गुरुवार को आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई और शुक्रवार सुबह तक नतीजे आ गए. अब तक के नतीजों में नई सरकार की तस्वीर भी साफ हो गई. युनूस राज के खत्म होते ही इससे न केवल बांग्लादेश को फायदा होगा, बल्कि भारत को भी राहत मिलेगी. कारण कि बांग्लादेश में चीन दखल भारत के पड़ोसी देश में कम होगी.
अमेरिकी राजदूत ब्रेंट टी. क्रिस्टेंसन ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि दक्षिण एशिया में चीन का असर बढ़ रहा है और अमेरिका बांग्लादेश की नई सरकार के साथ मिलकर इसके जोखिम बताएगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में वॉशिंगटन के एम्बेसडर ने क्रिस्टेंसन ने कहा कि अमेरिका साउथ एशिया में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर परेशान है और बांग्लादेश की अगली सरकार को चीनी हार्डवेयर के ऑप्शन के तौर पर अमेरिकी और उसके सहयोगी डिफेंस सिस्टम देने का प्लान बना रहा है. तब जेन जी के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने भारत समर्थक प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया. इस विरोध-प्रदर्शन की वजह से शेख हसीना दिल्ली भाग आईं. उसके बाद से भारत का बांग्लादेश में असर कम हो गया.
इसी फायदा उठाते हुए चीन ने तेजी से कदम बढ़ाए. हाल ही में चीन ने बांग्लादेश के साथ रक्षा समझौता किया, जिसमें भारत बॉर्डर के पास ड्रोन फैक्ट्री बनाने का प्लान है. अमेरिका के साथ-साथ यह भारत के लिए भी चिंता की बात है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बांग्लादेश में चीन का अधिक दखल भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.
क्रिस्टेंसन ने कहा कि व्यापारिक कूटनीति हमारी प्राथमिकता है. अंतरिम सरकार के साथ जो प्रगति हुई, उसे नई सरकार के साथ मजबूत करेंगे, खासकर आर्थिक, व्यावसायिक और सुरक्षा क्षेत्र में.’ अमेरिका चाहता है कि बांग्लादेश निवेशकों के लिए आसान माहौल बनाए, ताकि रोजगार बढ़े और अर्थव्यवस्था मजबूत हो. अमेरिका ने साफ कहा कि जो भी सरकार चुनी जाए, उसके साथ काम करेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


