शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आईटी पार्क बढ़वाई स्थित एक टीवी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। पांच महिलाओं ने फैक्ट्री में घुसकर ब्रांडेड टीवी की चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
महाशिवरात्रि पर 2.30 बजे खुले महाकाल के पट: भस्म से सजे बाबा, उमड़ा आस्था का सैलाब, 44 घंटे खुला
दरअसवल मामला गांधी नगर थाना इलाके का है, जहां महिलाओं ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा -एक महिला को ऊपर उठाकर अंदर प्रवेश कराया गया, जिसके बाद 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन ब्रांडेड टीवी बोरी में भरकर ले गई।
MP Morning News: देश-प्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम, राजधानी में उमड़ा आस्था का सैलाब,
फैक्ट्री संचालक ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों में महिलाएं बोरी में एलईडी टीवी ले जाते हुए दिखाई दे रही है। इससे पहले भी आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
MP में फिर बदला मौसम: 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में बौछारें संभव
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


