शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता मामले में सियासत जारी है। कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप जारी है। इसी कड़ी में देर रात विधानसभा खोलने पर कांग्रेस ने सरकार और विधानसभा सचिव पर हमला बोला है। मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) जीतू पटवारी देर रात 11 बजे अचानक विधानसभा पहुंचे।
विधानसभा के प्रमुख सचिव के चेंबर में पहुंचे
जीतू पटवारी रात को विधानसभा के प्रमुख सचिव के चेंबर में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए बीजेपी के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय खोला गया। जीतू पटवारी के साथ पूर्व कानून मंत्री पीपी शर्मा भी विधानसभा पहुंचे थे। बता दें कि एफडी फर्जीवाड़े मामले में राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई गई है।
चुनाव आयोग को पत्र भेजने की चर्चा
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी आरोप लगाया कि- रात में सदस्यता समाप्त करने का काम कर रहे थे, जबकि मामले में स्टे है
बोले- यह बर्दास्त नहीं होगा। इधर, भारती की सीट रिक्त करने चुनाव आयोग को पत्र भेजने की चर्चा है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विधानसभा पीएस अरविंद शर्मा ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

