Dharm Desk – हिंदू धर्म में तिलक लगाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक भी हैं. मान्यता है कि मस्तक पर तिलक लगाने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. नकारात्मक शक्तियां दूर होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन किसी न किसी ग्रह और देवता को समर्पित होता है, ऐसे में अगर तिलक भी वार के अनुसार लगाया जाए तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है.

यह न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि जीवन की परेशानियों, ग्रह दोष और बाधाओं को भी कम करने में सहायक होता है. अलग-अलग प्रकार के तिलक जैसे चंदन, रोली, सिंदूर, भस्म और हल्दी का अपना विशेष महत्व है. यहां तक कि उंगली के अनुसार तिलक लगाने का भी अलग प्रभाव बताया गया है. यदि आप भी जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति चाहते हैं तो सप्ताह के हर दिन के अनुसार तिलक लगाने की यह परंपरा आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकती है.
सोमवार
चंदन का तिलक लगाएं, मन शांत रहता है. भस्म तिलक शिव कृपा दिलाता हैं. चंद्र दोष कम करने में सहायक.
मंगलवार
लाल चंदन या सिंदूर लगाएं. हनुमान कृपा से डर दूर होता है. ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता हैं.
बुधवार
सूखा सिंदूर लगाना शुभ. बुद्धि और वाणी में सुधार होगा. गणेश जी की कृपा मिलती है.
गुरुवार
हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं. विष्णु जी का आशीर्वाद मिलेगा. गुरु दोष शांत होता है.
शुक्रवार
लाल चंदन या सिंदूर लगाएं. लक्ष्मी कृपा से धन लाभ मिलेगा. तनाव और कलह दूर होती है.
शनिवार
भस्म या लाल चंदन लगाए. शनि दोष से राहत मिलती है. नकारात्मकता दूर होती है.
रविवार
लाल या हरा चंदन लगाएं. सूर्य कृपा से मान-सम्मान बढ़ता है. आत्मबल और नेतृत्व शक्ति बढ़ती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

