चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अस्पताल में छुट्टी हो गई है। वह बाहर आ चुके हैं इन सभी के बीच में उन्होंने उन सभी चर्चाओं को भी विराम लगा दी है जो उनके लिए हो रही थी। सोशल मीडिया में ऐसी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि पंजाब में किसी दूसरे मुख्यमंत्री का चेहरा नजर आ सकता है लेकिन यह पूरी तरह अफवाह है।
इस पर भगवंत मान ने खुद बयान दिया। उन्होंने कहा है कि एक-दो दिन वह अस्पताल में क्या भर्ती हुए कुछ मीडिया चैनलों में इस तरह की अफवाह होने लगी कि पंजाब का मुख्यमंत्री बदलने वाला है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने ने कहा कि मैं दो दिन अस्पताल में दाखिल था तो कुछ मीडिया चैनल वाले इस तरह की खबर दिखाने लगे।

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार हो रहे
सीएम मान ने कहा कि कुछ लोग ऐसे है कि सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहे है। मैं दो दिन अस्पताल में दाखिल था तो कुछ मीडिया चैनल वाले 3 से 4 मुख्यमंत्री नए पंजाब में बनाने की बातें करने लगे थे। व्यूज के चक्करों में फर्जी खबरें चल रही हैं।
- विश्व के एकमात्र ‘सौभाग्येश्वर महादेव’ में लगी महिलाओं की कतार: निर्जला रख हरतालिका तीज पर मांगी अखंड सुहाग की दुआ!
- उज्जैन में सिद्धिविनायक का भव्य दरबार: गणेश चतुर्थी पर लगा 5 लाख मोदक का महाभोग, 12 दिन बंटेगा प्रसाद!
- गोल बाजार में गणपति के दरबार पहुंचे CM साय, 117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में हुए शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का स्वर्ण मुकुट पहनाया
- कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 हजार फीस से लेकर 3 साल की वैधता तक जानें नियम
- भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया और सागर रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा!



