पंजाब सरकार की तरफ़ से शादी समारोह में हथियार ले जाने या हवाई फायरिंग करने पर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके शादियों में गोलियां चलाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। वहीं एक ताजा मामला गोराया के गांव चक्क से सामने आया था , जहां सरपंच के पति देसराज में 6 दिन पहले शादी समारोह में मौत हो गई।
हालांकि इस मामले पहले परिवार और पुलिस का कहना था कि देसराज की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन 17 फरवरी की रात एनआरआई की बेटी के जागो कार्यक्रम की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें देखा जा सकता है कि सरपंच के पति देसराज को गोली लगी।
अस्थियों की होगी जांच
इस मामले में बड़ी जांच करने को लेकर पुलिस जुटी है। इस केस में कई मामले सामने आने की संभावना जताई जा रही है। गांववासियों ने धरना लगाकर इंसाफ की गुहार भी लगाई थी। वहीं सरपंच पति परमजीत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, परिवार वालों ने हार्ट अटैक से मौत बताया था, लेकिन अब उन्होंने बयान बदल दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए शमशानघाट से अस्थियों की राख जुटाकर बतौर सबूत कब्जे में लिया है। साथ ही वारदात के वक्त के कपड़े भी साक्ष्य के तौर पर जुटाए जा रहे हैं।

मुझे और मेरे बच्चों को न्याय दिलाया जाए
मृतक की पत्नी सरपंच नीरू कौर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे पति की मौत का कारण परिजनों ने हार्ट अटैक बताया था। इसलिए मैं भी हार्ट अटैक से ही मौत मान रही थी। अब हमने वीडियो देखा है जिसमें दिख रहा है कि मेरे पति की मौत गोली लगने से हुई है। अब मुझे और मेरे बच्चों को न्याय दिलाया जाए।
- देश के टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति: तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल, अयोध्या के राम मंदिर में हर दिन आ रहा एक करोड़ का दान
- OJEE 2026 Registration Last Date Extended: अब 29 मार्च तक करें आवेदन, फीस जमा करना जरूरी
- SIR के नतीजों ने स्थानीय सत्ता-विरोधी लहर को खत्म कर दिया है, TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा- सुश्री बनर्जी 15 वर्षों से लगातार भगवा पार्टी को हराती आ रही हैं
- Bilaspur News : फैक्ट्री संचालकों को SSP की सख्त चेतावनी, कहा- सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई
- सत्ताईस के सत्ता की सेटिंग! ‘आधी आबादी’ को साधने में जुटे अखिलेश, महिलाओं को 40 हजार और समाजवादी पेंशन शुरू करने का किया ऐलान
