पंजाब के कुछ इलाको में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की सूचना है। जिला होशियारपुर के अधीन इलाका हरियाना में बिजली कट लगने की सूचना है।
पी.एस.पी.सी.एल. उपमंडल हरियाना ने बताया कि 16 मई को 132 के.वी. चौहाल सब-स्टेशन से आने वाली 66 के.वी. सब-स्टेशन जनौड़ी की लाइन की आवश्यक मुरम्मत के लिए जनौड़ी सब-स्टेशन से चलने वाले सभी फीडर जैसे फीडर 11 के.वी. लालपुर यू.पी.एस., 11 के. वी. बसी वाजीद ए.पी. कंडी, 11 के.वी. भटोलिया ए.पी.,11 के. वी. ढोलवाहा मिक्स कंडी, 11 के.वी. जनौड़ी- 2., 11 के. वी. अतवारापुर की आवश्यक मुरम्मत के लिए सप्लाई सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक बंद रहेगी।
जिसके चलते जनौड़ी, टप्पा बहेड़ा, बड़ीखड्ड, कूका नेट, देहरियां, लालपुर, रोड़ा, काहलवां, भटोलियां डडोह, अतवारापुर आदि गांवों के घरों, ट्यूबवैलों व फैक्टरियों की सप्लाई उपरोक्त समयानुसार बंद रहेगी।

इसी तरह जिला फिरोजपुर के अधीन आते जलालाबाद में भी बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड जलालाबाद शहरी एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि 132 के.वी. सब-डिवीजन जलालाबाद से 11 के.वी. बस बार-2 के रख-रखाव एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 17 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे बिजली बंद रखी जाएगी।
इस दौरान आलमके, टिवाना रोड, घग्गा बाजार, सुखेरा, घुरी, कालूवाला, घांगा और फाजिल्का रोड फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी, किसान, LPG और अफीम के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा
- मोदी सरकार की विफल विदेश नीति पर CPI(M) का हल्ला बोल, अशोक ढावले बोले- गैस के बाद अब डीजल-पेट्रोल का होगा संकट
- Rajasthan News: कांग्रेस ने 5 साल लूट मचाई, अब हिसाब होगा, जल जीवन मिशन और पेपरलीक पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी सीधी चेतावनी!
- सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी में 30वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए शामिल, 103 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल
- ‘प्रजातंत्र खत्म, तानाशाही हावी’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पांच राज्यों के चुनावों पर दिया सनसनीखेज बयान, RSS को बताया षड्यंत्र का जनक

