चंडीगढ़. मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, रूपनगर, जालंधर, नवांशहर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 20 से 22 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 23 अगस्त को अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 25 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें फरीदकोट में सर्वाधिक 39.8 डिग्री तापमान रहा।
हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील का जलस्तर 1665.06 फीट तक पहुंच गया। बीबीएमबी ने कल चारों फ्लड गेट खोल दिए, जिनसे तीन घंटों में 11,000 क्यूसेक और टरबाइनों से 32,171 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पौंग बांध से भी पानी छोड़े जाने से ब्यास, सतलुज और रावी नदियां उफान पर हैं।
पंजाब के कई जिले, खासकर फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर और तरनतारन, बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित हैं। जलालिया नदी के कारण पठानकोट के कई गांव प्रभावित हुए हैं।
- बंगाल की राजनीति में आखिर चल क्या रहा है? BJP-TMC में जारी शह-मात के खेल के बीच हुमायूं कबीर ने बेटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का ऐलान किया
- 14 कोसी परिक्रमा से पहले अयोध्या में बुलडोजर एक्शन, नजूल जमीन के मकान ध्वस्त
- अपार्टमेंट में चोरों का तांडव, गैस कटर से ताला काटकर लाखों की चोरी, महाकाल दर्शन गए थे डॉक्टर परिवार
- अमेरिका में फंसे पति को निकालने का भरोसा, पत्नी से दुष्कर्म का आरोप; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
- महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब



