भारत पाकिस्तान में भले ही युद्ध विराम हो गया है लेकिन इसके बाद भी अब भी वहां तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है जो पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए जिले हैं। सभी जिलों में स्थितियों को सामान्य करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ ड्रोन मूवमेंट और हलचल को देखते हुए यहां पर एहतियात के तौर पर स्कूल बंद किए गए हैं।

गुरदासपुर जिले के डीसी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के 4 स्कूलों को 20 मई तक बंद करने का आदेश दिया है। गांव जोड़ा, सकरी, रामपुर और ठाकुरपुर में स्कूल बंद रहेंगे। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन स्कूलों में 20 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी। इनमें दो स्कूल डेरा बाबा नानक और दो स्कूल दीनानगर के हैं।
जानकारी के अनुसार बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए, यही कारण है कि इन स्कूलों में ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराई जाएगी।
- CG News : ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक
- दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: 24 घंटे वाली 11 एकीकृत जनस्वास्थ्य लैब जल्द शुरू, 118 तरह के होंगे मुफ्त टेस्ट
- बिहार में राजद-कांग्रेस के विधायकों के ‘खेला’ को लेकर ओवैसी महागठबंधन से नाखुश, बोले- ममता बनर्जी का लेकर बताया दोहरा चेहरा
- Toy Car Bomb: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश और IS के 2 खतरनाक आतंकी गिरफ्तार
- सरपंच पति पर जानलेवा हमलाः शिक्षक के परिजनों ने की पिटाई, FIR दर्ज, आरोपी फरार, वीडियो वायरल

