भारत पाकिस्तान में भले ही युद्ध विराम हो गया है लेकिन इसके बाद भी अब भी वहां तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है जो पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए जिले हैं। सभी जिलों में स्थितियों को सामान्य करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ ड्रोन मूवमेंट और हलचल को देखते हुए यहां पर एहतियात के तौर पर स्कूल बंद किए गए हैं।

गुरदासपुर जिले के डीसी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के 4 स्कूलों को 20 मई तक बंद करने का आदेश दिया है। गांव जोड़ा, सकरी, रामपुर और ठाकुरपुर में स्कूल बंद रहेंगे। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन स्कूलों में 20 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी। इनमें दो स्कूल डेरा बाबा नानक और दो स्कूल दीनानगर के हैं।
जानकारी के अनुसार बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए, यही कारण है कि इन स्कूलों में ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराई जाएगी।
- कितने छात्रों के बीमार होने का इंतजार है योगी जी? TGT-PGT आंदोलन पर चंद्रशेखर का योगी सरकार से सवाल
- West Bengal Bypoll: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार का यू-टर्न, कुछ घंटे बाद बोले- लड़ूंगा चुनाव
- Bokaro News : जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला महिला का सिर, जांच में जुटी GRP-RPF, पहचान अब भी नहीं
- साजिश या खौफनाक अंत? पेड़ से लटके मिले युवक-युवती; मौके से मिले सुराग ने खड़े किए बड़े सवाल
- Asian Games 2026: जापान रवाना होने से पहले टीम इंडिया के सामने नई परेशानी, IOA की जगह BCCI को संभालनी पड़ी कमान, जानें क्या है पूरा मामला



