पंजाब में लगातार मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। कहीं कोहरे का कहर तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी हो रहा है। नए साल के पहले दिन पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यही कारण है कि यहां पर ठंड का भी एहसास अधिक हो सकता है।
मौमस विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 1 जनवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई है। यह संभावना वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय होने के कारण हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा के लोगों को सावधान रहने की अपील है यहां पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

लोगों को एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है और सावधान रहने की अपील भी की गई है। कई जिलों की हालत ऐसी है कि वहां पर विजिबिलिटी शून्य पर जाकर अटक गई है। लोग घर से बाहर निकालने के पहले सोच रहे हैं।
यहां होगा घना कोहरा
बारिश के अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। यहां विजिबिलिटी में काफी कमी आई है। इन स्थान में कोहरे के कारण यात्राएं भी स्थगित की जा रही है।
- 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के दौरान कर्मचारी की दर्दनाक मौत: 2 घंटे तक खंभे पर लटका रहा शव, हादसा देख साथी हुआ बेहोश
- सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र और नाना की दर्दनाक मौत
- मुजफ्फरपुर में ऑटो-ई-रिक्शा पर सख्ती, निर्धारित जोन से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई, लागू होगी QR कोड व्यवस्था
- भारत माला मुआवजा घोटाला : तहसीलदार और नायब तहसीलदार 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, दोनों से ACB-EOW करेगी पूछताछ
- शादी के दूसरे दिन प्रेमी संग फरार हो गई बहू, ससुर ने खाया जहर, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

