पंजाब में लगातार मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। कहीं कोहरे का कहर तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी हो रहा है। नए साल के पहले दिन पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यही कारण है कि यहां पर ठंड का भी एहसास अधिक हो सकता है।
मौमस विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 1 जनवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई है। यह संभावना वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय होने के कारण हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा के लोगों को सावधान रहने की अपील है यहां पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

लोगों को एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है और सावधान रहने की अपील भी की गई है। कई जिलों की हालत ऐसी है कि वहां पर विजिबिलिटी शून्य पर जाकर अटक गई है। लोग घर से बाहर निकालने के पहले सोच रहे हैं।
यहां होगा घना कोहरा
बारिश के अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। यहां विजिबिलिटी में काफी कमी आई है। इन स्थान में कोहरे के कारण यात्राएं भी स्थगित की जा रही है।
- Morning News Brief: नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प; भारतीय सेना को ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
