पंजाब में आने वाले दिन मौसम खुशनुमा होने वाला है। राज्य के कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ हैं। वहीं इसके बाद ठंड बढ़ने की भी सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट हिमालय में रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हुआ है, जिसका असर पहाड़ों पर देखने को मिलेगा।
कहा यह भी जा रहा है कि पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इस WD का असर 15 नवंबर को पंजाब के सरहदी इलाकों में पड़ेगा, जिसके बाद अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन में बारिश की संभावनाएं जताई हैं। इस जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी
पंजाब के पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे का भी असर देखने को मिला है। घना कोहरा होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण फ्लाइट के समय में लगातार बदलाव हो रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, एक दिन में पंजाब में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 1.8 डिग्री तक गिर गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन यह अब भी सामान्य से करीब 7 डिग्री ऊपर है।
- नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद पर सरकार का संकल्प अटल, बस्तर में शांति और विकास की लिखी जा रही है नई इबारत
- CG Suspension News : सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर हुआ एक्शन
- IND vs ENG 1st ODI: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त; गिल-वाशिंगटन की फिफ्टी, अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल
- चंपत राय पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, महंत संत दास बोले- भगवान राम पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं
- पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों का टूटा बांध, सिर मुंडवाकर किया अनोखा प्रदर्शन

