फिरोजपुर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इसके बीच काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी हरविंदर रिंदा के नेटवर्क से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आदेश है कि यह आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।
धमाके की थी प्लानिंग
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित यूके, यूएसए और यूरोप में बैठे विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपितों ने सरकारी इमारतों और पुलिस ठिकानों को ग्रेनेड से निशाना बनाकर राज्य की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची थी।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव भुल्लर जिला तरनतारन के हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गांव रामपुरा जिला अमृतसर के गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू

