पंजाब के तरनतारन जिले के पंडोरी गोला गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा उनके तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) शामिल थे। जानकारी के अनुसार, घर की छत लकड़ी की बल्लियों पर टिकी हुई थी, जो कमजोर होने के कारण गिर गई।
जब स्थानीय लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली, तो घायलों को तुरंत तरनतारन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृत बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। अधिकारियों ने कहा कि यदि परिवार चाहेगा, तो प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा।
छत गिरने की वजह- पुलिस की जांच
जांच अधिकारियों के अनुसार, छत में लगा गाडर (बीम) दीवार से खिसक गया था। इसी गाडर पर पूरी छत टिकी हुई थी, जिसके हटते ही छत ढह गई और सो रहे परिवार के सदस्यों पर आ गिरी। कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि दीवार कमजोर होने के कारण गिरी, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि छत पर भारी सामान रखा गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं और लगातार रो रहे हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता दी जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर मकानों का सर्वेक्षण किया जाए।
- Longest Sixes in Every IPL Season : 18 साल 18 लंबे छक्के, IPL के हर सीजन का सबसे लंबा छक्का, नंबर एक पर इस विदेशी धुरंधर का है नाम
- जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी गिरफ्तार: पाम ऑयल और हानिकारक रसायनों से डेयरी उत्पादों का निर्माण, 18 मार्च तक पुलिस रिमांड पर
- Bastar News Update : बस्तर के युवा मुंबई की ओर… बोर्ड कॉपी मूल्यांकन में मोबाइल बैन… HPV टीकाकरण अभियान शुरू… दंतेश्वरी मंदिर की अनोखी परंपरा, आज तक नहीं जला तेल का दीप… बसों में सुरक्षा से खिलवाड़, यात्रियों की जान जोखिम में…
- झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति का सम्राज्य दिल्ली, बिहार और यूपी तक, दो आईएएस की शून्य
- राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद आज जनता के बीच होंगे CM नीतीश, ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बांका और भागलपुर को देंगे अरबों की सौगात

