फाजिल्का। फाजिल्का के लाधुका नजदीक पुलिस व फिरौती मांगने वाले शातिरों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल शूटरों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक होटल व्यवसाई को काफी समय से परेशान कर रखा था।

इस बारे में एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि गत 28 अगस्त की रात को एक निजी होटल के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच 31 अगस्त को फिर होटल के बाहर फायरिग हुई। पुलिस ने तुरन्त जांच करते हुए इस मामले में के खुलासे के लिए खुफिया सूत्रों को लगा दिया। आरोपी जब दोबारा होटल पर फायरिंग करने आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी शुटर पुलिस फायरिंग करके भागने लगे।

पुलिस ने भी तुरन्त जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। मिले कई अवैध हथियार इस दौरान काबू किए गए शूटरों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। ये बात भी सामने आई है कि इन्होंने होटल मालिक से 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी शूटरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
- हत्या को आत्महत्या साबित करने की शातिर चाल! अमेठी में भाभी की जान लेकर देवर ने बनाई झूठी कहानी, एक गलती से हुआ बेनकाब
- मऊगंज में पुलिसिया लापरवाही का खौफनाक अंजाम: 15 दिन पुरानी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या
- पट्टी गादड़ में 6 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला DTP का पीला पंजा, निर्माण ध्वस्त
- ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’, कांग्रेस ने OBC जनगणना पर तेज की मुहिम, अलग कॉलम की भी मांग
- Gen Z की हुंकार: 6 सितंबर को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में सजेगी छात्र युवा संसद

