जालंधर। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी धूप और गर्मी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी मौसम सुहाना होकर लोगों को फिर से ठंडी का एहसास कर रहा है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों को लेकर भारी बारिश की घोषणा की गई है। इसके साथ ही तेज आंधी और बिजली भी चमकने के आसार हैं।
अलर्ट के अनुसार जालंधर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस इलाकों में अच्छी बारिश होने की सम्भावना है।

4 दिन फिर होगी गर्मी
मौसम विभाग की माने तो आज के बाद मानसून पंजाब में 4 दिनों के लिए सुस्त रहेगा और बारिश और आंधी का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं 3 अगस्त से मानसून दोबारा एक्टिव हो जाएगा और दोबारा बारिश की देखने को मिलेगी।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

