अमृतसर. पंजाब में आगामी 5 और 6 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
5 अगस्त को अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों – होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और मोहाली में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
सोमवार शाम 5:30 बजे तक कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं कई स्थानों पर बादल छाए रहे। इसका असर तापमान पर भी देखा गया, जहां औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान कुछ इस प्रकार रहा :
- अमृतसर : अधिकतम 35.5 डिग्री
- लुधियाना : अधिकतम 34 डिग्री
- पटियाला : अधिकतम 33.3 डिग्री
शहरवार मौसम पूर्वानुमान :
- अमृतसर: आंशिक बादल और बारिश संभव, तापमान 26-33°C
- जलंधर: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना, तापमान 26-33°C
- लुधियाना: बादलवाला मौसम, बारिश संभव, तापमान 27-34°C
- पटियाला: हल्की बादलवाली स्थिति, बारिश की संभावना, तापमान 26-31°C
- मोहाली: बादलवाला मौसम, हल्की बारिश संभव, तापमान 24-32°C
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

