Lalluram Desk. रमजान का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में पूरे दिन रोजा रखने के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना बेहद ज़रूरी होता है। सिर्फ सादा पानी काफी नहीं होता, इसलिए सहरी और इफ्तार में ऐसी नेचुरल ड्रिंक्स शामिल करें जो शरीर को ताकत भी दें और ताज़गी भी। आज हम आपको घर में बनने वाली नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के बारे में बतायेंगे, जिसे पीकर आप हाइड्रेट रहेंगे।
नींबू–शहद पानी
1 गिलास गुनगुना पानी 1 चम्मच शहद,आधा नींबू का रस
सबको मिलाकर सहरी में पिएं।ये शरीर को तुरंत एनर्जी और विटामिन C देता है।
खजूर–दूध शेक
3–4 भिगोए हुए खजूर,1 गिलास दूध
ब्लेंड करके इफ्तार में पिएं। इंस्टेंट एनर्जी और आयरन का अच्छा स्रोत।
सब्जा (तुकमलंगा) ड्रिंक
1 चम्मच सब्जा बीज (10 मिनट भिगोएं),1 गिलास ठंडा पानी,थोड़ा नींबू रस और शहद।मिक्स करके पिएं। शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।
नारियल पानी ड्रिंक
1 गिलास ताजा नारियल पानी, चुटकी भर काला नमक
सीधे इफ्तार में लें। इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, डिहाइड्रेशन दूर करता है।
तरबूज मिंट जूस
1 कप तरबूज के टुकड़े, कुछ पुदीने की पत्तियां,थोड़ा नींबू रस। ब्लेंड करके ठंडा सर्व करें। पानी की कमी पूरी करता है और ठंडक देता है।
बेल का शरबत
2 चम्मच बेल का गूदा,1 गिलास ठंडा पानी,स्वादानुसार गुड़/शहद। अच्छी तरह मिलाकर पिएं। पेट को ठंडक और पाचन में मदद।
छाछ (मट्ठा)
1 गिलास छाछ,भुना जीरा पाउडर, चुटकी भर काला नमक
सहरी या इफ्तार दोनों में ले सकते हैं। पाचन सुधारे और शरीर को ठंडक दे।
बादाम शरबत
4–5 भिगोए हुए बादाम (छिलका हटाकर), 1 गिलास दूध, 1 चम्मच शहद
ब्लेंड करके ठंडा पिएं। प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


