पंजाब के कपूरथला में बिजली एक नहीं वकील आने वाले तीन दिनों तक बंद रहेगी। इसके चलते इसके आसपास के इलाकों के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली की सप्लाई 28 फरवरी को बंद रहेगी। इसी तरह आगे के दो दिन मार्च के महीने में लोगों को परेशानी झेलना पड़ेगा।
इंजी. राजेश कुमार एडीशनल निगरान इंजीनियर शहरी मंडल कपूरथला ने बताया कि 66 के.वी. ग्रीड सब स्टेशन तलवंडी माधो और 66 के.वी. सब स्टेशन सिधवां दोनां को बिजली सप्लाई टावर लाईन के जरूरी निर्माण का कार्य करने के लिए शुक्रवार 28 फरवरी, मंगलवार 4 मार्च और गुरुवार 6 मार्च को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण 66 के.वी. तलवंडी माधो और 66 के.वी. सिधवां से चलने वाली सभी बाहरी 11 केवी लाइनें फीडर बंद रहेंगे। इससे इन बिजली घरों के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाली सप्लाई प्रभावित होगी।

9 बजे से बंद होगी सप्लाई
यह सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। कृषि से जुड़े किसानों को इन बिजली घरों से वकैल्पिक प्रबंधों के तहत कोशिश की जा रही है कि कुछ उपाय हो जाए।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
