Dharm Desk – नींबू सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला एक शक्तिशाली माध्यम भी माना जाता है. घर-परिवार से लेकर व्यापार और स्वास्थ्य तक, नींबू से जुड़े अनेक टोटके पीढ़ियों से प्रचलित है. मान्यता है कि ये उपाय बुरी नजर, बाधाओं और असफलताओं को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते है. खासतौर पर तब जब व्यक्ति लगातार मेहनत के बावजूद सफलता हासिल नहीं कर पा रहा हो या अचानक परेशानियों से घिर रहा हो. आस्था के स्तर पर लोग इन्हें अपनाते हैं. कई लोग इन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने और नकारात्मक सोच से बाहर निकलने का माध्यम भी मानते है. आइए जानते हैं नींबू से जुड़े कुछ चर्चित उपाय. जिन्हें लोग अपने जीवन में समस्याओं से राहत पाने के लिए अपनाते हैं.

बीमारी दूर करने का उपाय
अचानक आने वाली बीमारी में एक नींबू पर 307 लिखकर व्यक्ति पर सात बार उतारें. फिर उसे चार हिस्सों में काटकर सुनसान जगह फेंक दें.
सफलता पाने का उपाय
नींबू में चार लौंग लगाकर फिर इस नींबू को हनुमान मंदिर में चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
नजर दोष से बचाव
नींबू को सिर से पैर तक सात बार उतारकर चार टुकड़ों में काटें और सुनसान जगह फेंक दें. बच्चों को जल्द मिलता फायदा.
व्यापार में तरक्की
रविवार को पांच नींबू काटकर काली मिर्च और सरसों के साथ कार्यस्थल पर रखे दें. फिर अगले दिन इन्हें बाहर कहीं सुनसान में रख आएं.
काम में बाधा दूर करने का उपाय
चौराहे पर नींबू सात बार उतारकर दो भागों में काटें, आगे-पीछे फेंक दें और चुपचाप घर चले आए. मान्यता है इससे सफलता मिलती है.
बिगड़े काम बनाने का उपाय
नींबू को सिर पर वारकर दो टुकड़े करें, बाएं का दाएं और दाएं का बाएं फेंक दें. धीरे-धीरे काम बनने लगते हैं.
नौकरी पाने का उपाय
किसी भी दिन की रात 12 बजे चौराहे पर नींबू के चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें. शनिवार को बेहतर होगा.
बुरी नजर से सुरक्षा
दुकानों में नींबू-मिर्च टांगना नजर दोष से बचाव का पारंपरिक तरीका माना जाता है. जिससे कारोबार बढ़ता है.
वास्तु दोष दूर करने का उपाय
नींबू को घर के चारों कोनों में घुमाकर चार टुकड़ों में काटकर दिशाओं में फेंक दें.
व्यापार में लाभ के लिए विशेष उपाय
नींबू को दुकान की दीवारों से स्पर्श कराकर चार भागों में काटें और दिशाओं में फेंकें, यह प्रक्रिया सात शनिवार करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

