Dharm Desk – सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता हैं. इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर शिवजी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है. जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि प्रदान करते है. विशेष रूप से अविवाहित लड़कियां सोमवार का व्रत रखकर मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं. महादेव को प्रसन्न करना बहुत सरल है.

सोमवार के दिन सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए और शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए. जल चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके बाद दूध, शहद और चंदन अर्पित कर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. सच्ची भक्ति, श्रद्धा और समर्पण ही शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे सरल मार्ग है. शिव पूजा में कुछ विशेष वस्तुओं का महत्व बताया गया है, जो आध्यात्मिक और प्रतीकात्मक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं.
- जल: शिव को शीतलता देने वाला, समुद्र मंथन के विष की ऊष्णता शांत करने के लिए जल अर्पण अत्यंत आवश्यक माना गया.
- बिल्वपत्र: तीन पत्तियों वाला बिल्वपत्र शिव के तीन नेत्रों का प्रतीक है. इसे चढ़ाना अत्यंत पुण्यदायक बताया गया है.
- आंकड़ा का फूल: शास्त्रों के अनुसार शिव पूजा में आंकड़े का एक फूल चढ़ाना स्वर्ण दान के बराबर फल देता हैं.
- धतूरा: धार्मिक और औषधीय महत्व वाला धतूरा महादेव को प्रिय हैं. यह नकारात्मकता त्यागने का प्रतीक भी माना जाता है.
- भांग: ध्यान और एकाग्रता से जुड़ी भांग शिव को अतिप्रिय है. जो नकारात्मकता को आत्मसात करने का संकेत देती है.
- कर्पूर: कर्पूर की सुगंध महौल को शुद्ध करती है. शिव को यह भी प्रिय है और पूजा में इसका विशेष स्थान है.
- दूध: शिव को शीतलता प्रदान करने के लिए दूध अर्पित किया जाता है. सोमवार को इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है.
- चावल (अक्षत): बिना टूटे चावल पूर्णता का प्रतीक हैं. इनके बिना पूजा अधूरी समझी जाती है.
- चंदन: शीतलता और पवित्रता का प्रतीक चंदन, शिव को अर्पित करने से यश और सम्मान प्राप्त होता है.
- भस्म: जीवन की नश्वरता और पवित्रता का प्रतीक भस्म, शिव द्वारा धारण कर आत्मज्ञान का संदेश देती हैं.
- रुद्राक्ष: शिव के नेत्रों से उत्पन्न माने जाने वाले रुद्राक्ष, धारण करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नती मिलती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

