Dharm Desk – मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात होती है. लेकिन बहुत बार बिना किसी बड़ी वजह के अचानक परेशानियां बढ़ने लगती हैं. बहुत मेहनत करने के बाद भी काम बिगड़ते रहते हैं. घर में भी तनाव बढ़ जाता है और इंसान की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होने लगती है. ऐसे में समय में अक्सर लोग बाहरी कारण ढूंढते हैं. जबकि असली कारण तो अपने घर में ही छुपा होता है.

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में रखा कुछ सामान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाकर जीवन में समस्याएं उत्पन्न करती हैं. बहुत बार जीवन की बड़ी-बड़ी समस्याओं का कारण छोटी से छोटी चीजें होती हैं. जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. आप भी अचानक बढ़ती परेशानियों से जूझ रहे हैं तो अपने घर के माहौल और वस्तुओं पर ध्यान देना शुरू करें. सही बदलाव आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है.
इन सामानों को घर से हटाये
घर में रखी खंडित देवी-देवताओं की मूर्ति या फोटो
इन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है. यह स्थिति न केवल मानसिक अशांति बढ़ाती है. ऐसा करना आर्थिक परेशानियों का कारण भी बनता है. अगर घर में ऐसी कोई भगवान कि मूर्ति या फोटो रखी हो, तो उसे तुरंत सम्मान पूर्वक हटा देना चाहिए. साथ ही घर में भगवानों की मूर्तियों या फोटो की संख्या सीमित ही रखना चाहिए.
घर में बना मकड़ी का जाल
दुर्भाग्य का कारण घर के कोनों में मकड़ी के जाले सिर्फ गंदगी नहीं फैलाते ये घर की रुकी हुई ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैl यह संकेत देता है कि आपके जीवन में भी चीजें अटक रही हैं और प्रगति में बाधा आ रही है. अगर घर में बार-बार जाले बनते हैं तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत साफ कर देना चाहिएं.
घर में रखा टूटा-फूटा सामान
नकारात्मकता का कारण टूटे हुए बर्तन दरार वाला कांच या खराब बिजली के उपकरण या लकड़ी का पुराना फर्नीचर साथ ही बंद पड़ी घड़ी यह सभी चीज घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. घर में रखे इन सामान के कारण व्यक्ति मानसिक तनाव कमजोरी और फैसले लेने में बार-बार असफलता का कारण बनताहै.
इन उपायों के करने से परेशानी दूर होगी
- घर में रखे टूटे-फूटे सामान को जल्द से जल्द हटा दें.
- घर में रखी खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों को किसी नदी या तलब में विसर्जित करें.
- हफ्ते में कम से कम एक बार पूरे घर की अच्छे साफ-सफाई जरूर करें.
- घर के कोनों छत और ऊपरी हिस्सों में अगर मकड़ी के जाले लगे हो तो उन्हें तुरंत हटा दें.
- घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए सुबह-शाम दिया या सुगंधित अगरबत्ती जलाएं.


