Dharm Desk – इंसान दिन-रात मेहनत करता हैं फिर भी कई बार पैसा हाथ में टिका ही नहीं रहता हैं। घर में बिना बात के झगड़े होते रहते है। बीमारी पीछा नहीं छोड़तीं और किस्मत जैसे पूरी तरह रूठ जाती है। मनुष्य अक्सर इसके लिए अपनी बुरी किस्मत को दोष देता हैं, लेकिन सच तो यह है कि इसकी वहज हमारे आस-पास की ही कुछ गलती हो सकती है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखा हर एक समान में एक खास तरह की ऊर्जा होती है। जब हम गलती से कुछ ऐसा सामान घर में सजाकर या सहेजकर रख लेते हैं जो नकारात्मकता फैलाती हैं। तो देवी लक्ष्मी उस जगह से दूरी बना लेती हैं।
जो घर में कंगाली और दुर्भाग्य को बुलावा देता है
- टूटे-फूटे बर्तन और तिड़का हुआ कांच
अधिकतर लोग थोड़े से टूटे या तिड़के हुए कप प्लेट और बर्तनों को यह सोचकर उपयोग करते रहते हैं कि अभी तो यह काम चल ही रहा है। वास्तु के हिसाब से टूटे बर्तन घर में दरिद्रता को सबसे तेज बुलावा देते हैं। इसके साथ ही तिड़का हुआ कांच या खिड़की का चटका शीशा राहू के बुरे प्रभाव को बढ़ाता है जिससे घर की आर्थिक स्थिति अचानक बिगड़ने लगती है। - बंद पड़ी घड़ी
समय जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का प्रतीक है। जब घर की दीवार पर कोई घड़ी बंद हो जाती है तो वह आपके भाग्य की पगति को भी वहीं रोक देती है। बंद घड़ी को वास्तु में बहुत अशुभ माना गया है। यह घर के लोगों की तरक्की में रुकावट लाती है और पैसों की तंगी बढ़ाती है। अगर घड़ी ठीक हो सकती है तो तुरंत कराएं वरना उसे हटा दें। - बंद ताले और जंग लगी चाबी
घर के कबाड़ में अधिकांश पुराने जंग लगे ताले या ऐसी चाबयाँ रखी रह जाती हैं जिनका कोई काम ही नहीं होता। वास्तु शास्त्र के हिसाब से बेकार पड़े बंद ताले इंसान की सोच और किस्मत के दरवाजे भी बंद कर देते हैं। इनसे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है जो बनते काम बिगाड़ देती है। - सूखे कांटेदार पौधे
घर में हरियाली रखना अच्छा होता है। लेकिन अगर घर के पौधे सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। गमले में सूखे फूल या पत्तयाँ घर में उदासी और नकारात्मकता लाती हैं। इसके अलावा कैक्टस या कांटेदार पौधे घर के अंदर रखने से बचना चाहिए। ये पौधे घर में तनाव आपसी झगड़े और आर्थिक तंगी को बढ़ावा देते हैं। - फटे कपड़े और कबाड़
घर की छत या स्टोर रूम में महीनों से जमा कबाडा फटे-पुराने कपड़े जिनका कोई उपयोग नहीं कर रहा और पुराने रद्दी पेपर घर के माहौल को भारी बना देते हैं। यह सब सामान पैसे के आगमन के रास्ते को रोकता है। कबाड़ जमा होने से घर में राहू का वास होता है। जिससे व्यर्थ के खर्चे बढ़ते चले जाते हैं।

