Dharm Desk – हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता चाहता है. लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद किस्मत साथ नहीं देती है. ऐसे में लोग एक बार ज्योतिष और घरेलू उपायों की ओर रुख करते है. इन्हीं उपायों में काली मिर्च के टोटके भी बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं. काली मिर्च को केवल मसाला ही नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और भाग्य को जागृत करने का माध्यम भी कहीं जाती है.

सही तरीके और विश्वास के साथ किए गए ये छोटे-छोटे उपाय जीवन की बड़ी परेशानियों को खत्म कर सकते है. आर्थिक तंगी, नजर दोष, रुकावटें या बार-बार असफलता-इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए काली मिर्च के कुछ खास टोटके आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं. आइए जानते हैं ऐसे 7 आसान उपाय, जो आपकी किस्मत को चमका सकते है.
- नजर दोष दूर करने का उपाय – 7 काली मिर्च लेकर अपने ऊपर से सात बार उतारकर किसी सुनसान जगह पर फेंक दें. इससे बुरी नजर का असर खत्म होता है.
- धन लाभ के लिए टोटका – 5 काली मिर्च को सिर पर से उतारकर चारों दिशाओं में फेंक दें. एक ऊपर उछाल दे. माना जाता है कि इससे धन के रास्ते खुलते हैं.
- रुके काम पूरे करने के लिए – घर से बाहर निकलते समय मुख्य दरवाजे पर काली मिर्च रख कर उस पर पैर रख कर निकलें, काम में सफलता मिलने की मान्यता है.
- नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा – घर के किसी कोने में काली मिर्च रख दें. सप्ताह में एक बार बदलें, इससे नकारात्मकता दूर रहती है.
- व्यापार में वृद्धि के लिए – दुकान या कार्यालय के गल्ले में काली मिर्च के कुछ दाने रखें. यह व्यापार में वृद्धि का संकेत माना जाता है.
- यात्रा सफल बनाने का उपाय – घर से निकलते समय जेब में काली मिर्च खाकर निकलें. यात्रा सुरक्षित और सफल मानी जाती है.
- बीमारी से राहत के लिए – काली मिर्च को जलाकर उसका धुआं घर में करें. यह वातावरण को शुद्ध करने में मददगार और असर दार है.

