Lalluram Desk. सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है, यह हम सभी जानते हैं प्रत्येक वार किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह-नक्षत्र से संबंधित होता है। जाने-अनजाने में की गई गलतियां जीवन में भारी संकट, आर्थिक तंगी और दरिद्रता लेकर आ सकती है।
हाल ही में ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर सप्ताह के सातों दिनों (सोमवार से रविवार) के लिए कुछ विशेष नियम बता हैं, जिनका पालन न करने पर व्यक्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शास्त्रों के अनुसार, यदि इंसान सोमवार से रविवार तक इन आसान ज्योतिषीय नियमों का ध्यान रखता है, तो वह अनचाहे संकटों से बच सकता है और जीवन में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सोमवार से रविवार तक कौन से ऐसे 7 कार्य हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
सोमवार: काले वस्त्र धारण करने से बचें
सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित होता है । इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए। मान्यता है कि सोमवार को काले वस्त्र धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
मंगलवार: कानूनी व वाद-विवाद से संबंधित कार्यों में न पड़ें
मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन किसी भी प्रकार के अदालती या कानूनी मामलों से जुड़े कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए । ऐसा करने से विवाद और समस्याएं लंबे समय तक खींच सकती हैं।
बुधवार: दूर रहे लेन-देन और कर्ज से
बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह से संबंधित है। इस दिन न तो किसी को कर्ज देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। बुधवार के दिन पैसों का लेन-देन करने से धन हानि के योग बनते हैं और व्यक्ति कर्ज के जाल में फंस सकता है।
गुरुवार: सफाई व शारीरिक स्वच्छता
गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन बाल-नाखून काटना पूरी तरह वर्जित है। इसके साथ ही घर में पोछा लगाने से भी बचना चाहिए, अन्यथा घर की लक्ष्मी रुठ जाती हैं और सुख-समृद्धि का नाश होता है।
शुक्रवार: सोना-चांदी दान न करें
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का माना जाता है। इस दिन किसी भी स्थिति में सोना या चांदी किसी अन्य को दान नहीं देना चाहिए, चाहे वह कितना ही करीबी क्यों न हो । ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि बाहर चली जाती है।
शनिवार: धारदार वस्तुएं न खरीदें
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन कैंची, चाकू या अन्य धार दार सामान खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे घर में गृह-क्लेश बढ़ता है और पारिवारिक संबंधों में कड़वाहट आती है।
रविवार: तुलसी और पीपल की पूजा ना करें
रविवार का दिन सूर्यदेव का दिन है। इस दिन तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा करने तथा उन्हें जल अर्पित करने से बचना चाहिए । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को तुलसी माता निर्जला व्रत रखती हैं और पीपल में दरिद्रता का वास माना जाता है, इसलिए इस दिन इनकी पूजा से बचना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक



