Dharm Desk – अक्सर हम अपने बेडरूम या घर में कई ऐसी छोटी-मोटी चीज अनजाने कर रहे हैं जिनके दुष्परिणामों की जानकारी हमें नहीं होती है। जिन्हें हम बहुत सामान्य मानते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये मामूली लगने वाली आदतें आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों खराब होने का कारण पैदा कर देती है। बेडरूम की कुछ खास गतिलयां आपके मुख्य ग्रहों जैसे राहु, शनि, शुक्र और बुध को किस तरह प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं कि बेडरूम में की जाने वाली कौन सी भूल किस ग्रह को कमजोर या खराब कर देती है।

  1. बेड पर दवाईयां रखना (राहु का खराब होना)

कई लोग बीमारी के दौरान या आदत के चलते अपनी दवाइयां बिस्तर या बेड के ऊपर ही छोड़ देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, बेड पर दवाइयां रखने से राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इससे मानसिक तनाव, अनिद्रा और सेहत में सुधार होने में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  1. बेड के नीचे जूते-चप्पल रखना (शनि का खराब होना)

बिस्तर के नीचे जूते, चप्पल या पुराना कबाड़ रखना एक बेहद आम लेकिन सबसे हानिकारक आदत है। जूते-चप्पल और गंदगी का संबंध शनि देव से माना जाता है। बेड के नीचे इन्हें रखने से शनि ग्रह खराब होता है, जिससे कामों में रुकावट, तरक्की में बाधा और घर में अकारण अशांति फैलती है।

  1. बेड के ठीक सामने आईना रखना (राहु का दोष का कारण)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय यदि आपका प्रतिबिंब आईने (शीशे) में दिखता है, तो यह गंभीर वास्तु दोष की गिनती में आता है। बेड रूम में बेड के ठीक सामने आईना होने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे डरावने सपने, वैवाहिक जीवन में तनाव और मानसिक बेचैनी बढ़ती है।

  1. गंदे तकिये का कवर इस्तेमाल करना (शुक्र का खराब होना)

साफ-सफाई का संबंध सीधे तौर पर शुक्र ग्रह से जुड़ा है, जो जीवन में सुख-समृद्धि, सुंदरता और आकर्षण का कारक है। तकिये का गंदा कवर इस्तेमाल करने या मैले बिस्तर पर सोने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है जिससे आर्थिक तंगी और जीवन के सुख-साधनों में कमी आने लगती है।

  1. कमरे में सूखे फूल रखना (बुध का खराब होना)

फूलों का संबंध बुध ग्रह और घर की सकारात्मक ऊर्जा से होता है । बेडरुम में लंबे समय तक रखे सूखे या मुरझाए हुए फूल बुध ग्रह को खराब करते हैइससे बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय लेने की क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है।

  1. सिरहाने मोबाइल रखकर सोना (राहु का अशुभ प्रभाव)

आज कल ज्यादातर लोग सोते सयम अपना मोबाइल सिरहाने (तकिये के पास) रखकर सोते हैं। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणों और गैजेट्स का सीधा संबंध राहु से है। सिरहाने मोबाइल रखने से राहु का प्रकोप बढ़ता ह। जिससे सिरदर्द, अनिद्रा और विचार में नकारात्मकता आती है। सही समय पर अपनी इन आदतों को बदलकर आप ग्रहों के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते है।