लुधियाना नगर निगम के जोन-ए कार्यालय में हुए हंगामे से जुड़े मामले में लुधियाना पुलिस ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, कांग्रेस पूर्व विधायक भरत भूषण आशु और जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय तलवार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। न्यायिक मजिस्ट्रेट जुगराज सिंह ने सभी आरोपितों को 17 मार्च के लिए नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
27 फरवरी 2024 को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जोन-ए कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई थी। यह मामला बढ़ गया था और कांग्रेस नेताओं ने बैरिकेड लांघकर कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया था। बाद में नगर निगम कर्मियों ने अंदर से ताला तोड़ा था। 6 मार्च 2024 को जब पुलिस ने बिट्टू और अन्य आरोपितों को बिना पुलिस रिमांड मांगे अदालत में पेश किया तो अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

यह की गई थी शिकायत
इस मामले में नगर निगम जोन-ए कार्यालय के चौकीदार अमित कुमार ने शिकायत की थी जिसके आधार पर यह केस दर्ज किया गया था। एफआईआर में आइपीसी की धारा 186 (लोक सेवक के कार्य में बाधा) और 353 (लोक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत आरोप लगाए गए हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या नया मोड आता है।
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव



