पंजाब में ठंड अब पूरे चरम पर है. लगातार हो रही ठंडी में बढ़ोतरी लोगों को अब परेशान करने लगी है. कोहरे ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. पंजाब के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर शीत लहर का इतना प्रभाव है कि वहां पर न्यूनतम से नीचे पर जा चुका है वही यहां का तापमान इतना काम हो गया है कि यह शिमला से भी ज्यादा अधिक ठंडा जिलों की श्रेणी में आ चुके हैं।
बुधवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम रहा। आठ जिले शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट लगातार तीसरे दिन राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रहा। सात जिलों में तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यहां के बाशिंदों को लगातार आग के पास बैठना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने यहां शीतलहर को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया है।

जानकारी हो कि 25 दिसंबर तक राज्य में शीतलहर चलने की संभावना है। हिमाचल से सटे जिलों में अति शीतलहर भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है। ऊना में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन पहले कल्पा में अधिकतम तापमान 33 साल बाद सबसे ज्यादा 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के आठ स्थानों पर तापमान माइनस में है। लाहुल के ताबो में -7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
- शहीदों की याद में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, समापन समारोह में शहीद परिवारों का होगा सम्मान
- इंदौर में जलेगी 11 चेहरों वाली ‘मॉडर्न हत्यारी होलिका’, बेटे की हत्यारिन AI एक्सपर्ट मां सूचना सेठ होगी मुख्य चेहरा, 2 मार्च को पौरुष संस्था करेगी दहन
- भागलपुर में खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड, महिलाओं समेत 10 घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की मौत: 6 गंभीर घायल; 5 KM दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज, शरीर के चिथड़े उड़कर पास के खेतों में गिरे
- तेहरान में फंसी भारतीय छात्रा की सरकार से अपील, ‘हालात बदतर, हमें जल्द बाहर निकालें’

