पंजाब में ठंड अब पूरे चरम पर है. लगातार हो रही ठंडी में बढ़ोतरी लोगों को अब परेशान करने लगी है. कोहरे ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. पंजाब के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर शीत लहर का इतना प्रभाव है कि वहां पर न्यूनतम से नीचे पर जा चुका है वही यहां का तापमान इतना काम हो गया है कि यह शिमला से भी ज्यादा अधिक ठंडा जिलों की श्रेणी में आ चुके हैं।
बुधवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम रहा। आठ जिले शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट लगातार तीसरे दिन राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रहा। सात जिलों में तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यहां के बाशिंदों को लगातार आग के पास बैठना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने यहां शीतलहर को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया है।

जानकारी हो कि 25 दिसंबर तक राज्य में शीतलहर चलने की संभावना है। हिमाचल से सटे जिलों में अति शीतलहर भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है। ऊना में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन पहले कल्पा में अधिकतम तापमान 33 साल बाद सबसे ज्यादा 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के आठ स्थानों पर तापमान माइनस में है। लाहुल के ताबो में -7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
- IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, रचिन-चैपमैन की हुई वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड
- ‘भारत के लिए शर्मिंदगी का कारण हैं प्रधानमंत्री मोदी…,’ पुलिस हिरासत से छुटने के बाद अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, अपने घर लौटे
- तमिलनाडु को पीएम मोदी की सौगात: चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी फेज का किया उद्घाटन, सीएम थलपति विजय संग किया सफर
- माता मनसा देवी मंदिर में CM सैनी ने खोली हरियाणा की पहली स्थायी टूरिस्ट पुलिस पोस्ट, अब 24 घंटे मिलेगी मदद
- 2027 में समाजवादी पार्टी को सत्ता से…मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बड़ा बयान, अखिलेश यादव के बयान पर किया करारा पलटवार
